![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/05/eee63ffd-409d-4681-b698-5287720f13b0-780x470.jpg)
रांची:पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो है है। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा था। राम टहल रांची से चुनाव लडना चाहते थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन कांग्रेस ने रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया था। यशस्विनी सहाय को टिकट मिलने के बाद से रामटहल चौधरी कांग्रेस से नाराज हो कर इस्तीफा दे दिया था,आज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने उनके आवास जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व सांसद महेश पोद्दार उपस्थित थे।