नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडमौसम

रांची में और बढ़ेगा पारा,मौसम केंद्र ने जारी की एडवाइजरी:दिन में 11 से 4 तक निकलने से बचें

रांची सहित पूरे राज्य में गर्मी बढ़ेगी, कोल्हान और संताल में हीट वेव की चेतावनी

रांची:रांची समेत पूरे राज्य में तापमान बढ़ गया है। जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। मौसम केंद्र ने राजधानी रांची में
दो से तीन दिनों में पारा 40 डिग्री पार करने की संभावना जताई है। जबकि संताल परगना के दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में होट वेब
चलने की चेतावनी जारी की है। कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-
खरसावां जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान
केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आनेवाले समय में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। गर्मी बढ़ेगी और राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। केंद्र ने लोगों
को सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। इधर, पारा बढ़ते ही अस्पतालों में दिन- प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उल्टी, दस्त व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ने लगे
हैं। बच्चे व बुजुर्ग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में रिम्स और सदर सहित शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में 1300 के करीब
बच्चे उल्टी व दस्त की शिकायत के बाद इलाज के लिए पहुंचे। बड़ों की बात करें तो पिछले 10 दिनों में औसतन रोज 200 लोग उल्टी-दस्त
और डिहाइड्रेशन से परेशान होकर अलग-अलग अस्पतालों के ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 65% बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से
अधिक है। रिम्स के फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि राहत की बात है अब तक गर्मी के कारण उल्टी-दस्त से किसी को कैजुअल्टी नहीं हुई। लोग उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे हैं,
लेकिन दवाइयों से ठीक भी हो रहे हैं। बच्चों को ठीक होने में पांच से छह दिन लग रहा, जबकि बड़े तीन-चार दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं,10 दिनों में 1300 बच्चे व 2000 बड़े डिहाइड्रेशन के बाद पहुंचे अस्पताल अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा रांची का मौसम,मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक रांची का पारा गर्म रहेगा। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान
बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम
तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 41.5
डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम
40.6 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने
आम लोगों को दी सलाह>
• सीधे धूप में न जाएं, सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचें।
• पानी का ज्यादा से ज्यादा
सेवन करें, ओआरएस घोल
क्या कहते हैं चिकित्सक…..
1 माह लोगों को ज्यादा परेशान करेगा डिहाइड्रेशन
, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। क्योंकि बदलते
मौसम को हमारा शरीर सहन नहीं कर पा रहा है। अभी एक माह
लोगों को डिहाइड्रेशन ज्यादा परेशान करेगा। बुजुर्ग व बच्चों के प्रति
ज्यादा सावधानी बरतें। डॉ. सुदीप्तो, क्रिटिकल केयर, रिम्स
उल्टी-दस्त से शरीर में पानी की कमी हो जाती है
, पहले बच्चों को उल्टी- बुखार होता है। फिर 12 से 24 घंटे बाद
पतले दस्त होने लगते हैं। उल्टी, दस्त के कारण शरीर में पानी
की कमी हो जाती है। इसे इफेक्टिव डायरिया और डिहाइड्रेशन
कहते हैं। -डॉ. वरुण कुमार, क्रिटिकल केयर, रिम्स
बच्चा सुस्त है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, गर्मी में उल्टी-दस्त होने पर लोग सोचते हैं कि जूस लाभदायक
होता है। लेकिन जूस कच्चा होता है, नुकसान करता है। बच्चा अगर
सुस्त हो रहा है तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ओआरएम का
घोल पिलाते रहें। -डॉ. राजेश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button