![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/05/08113931-b176-431c-bbb9-761a48bc551c-780x470.jpg)
रांची:राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है तो वही नशे के तस्कर भी पुलिस को चकमा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। इसी फेहरिस्त में रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 06 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया इन आरोपियों के पास से 15 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ 36 हजार से ज्यादा नकद और 06 मोबाइल भी बरामद हुआ है। दरसल कांटाटोली से लेकर कर्बला चौक तक के एरिया में ये ड्रग पैडलर एक्टिव थे। पुलिस ने इन्हे ब्राउन शुगर की पैकेजिंग करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हालांकि 03 आरोपी पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गए। वही इस पूरे मामले में पुछताछ में ड्रग्स सप्लाई के चेन की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जिसका सत्यापन पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया की इस गिरोह का मास्टरमाइंड नावेद है जो पुलिस गिरफ्त में आ चुका हुआ तो वही इसके साथ ही दानिश, फैजान, शाहनवाज, सावन खान और साहिल है।