नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड मैनोरेटी स्कूल एसोसिएशन द्वारा वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कांग्रेस का 1940 का अधिवेशन ना होता तो 1947 में देश आजाद ना होता: आलोक कुमार दुबे

रांची:झारखंड मुस्लिम मैनोरेटी स्कूल एसोसिएशन द्वारा वार्षिक उत्सव चिल्ड्रन डे में दस स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हैरान कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ट नेता सह पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद अंसरुल्लाह, सचिव मास्टर उस्मान, सह सचिव मसूद कच्छी, मो अर्श, महताब अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले एच एम के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्पीच कंपेटिशन में हिस्सा लिया। इसके बाद संत के एम सी पब्लिक स्कूल, आफाक अकेडमी, प्राइम रोज पब्लिक स्कूल, जमीयतुल मदीना, सिटी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल्स हाई स्कूल, पारामाउंट पब्लिक स्कूल, सनराइज अकेडमी, संत जी एम स्कूल के बच्चो ने मौलाना आजाद पर स्पीच कंपीटीशन किया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार दुबे का स्कूल के बच्चो द्वारा शानदार अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार दुबे ने कहा कि इस महीने तीन महापुरुषों का जन्मदिन है। पहले मौलाना आजाद, दूसरा पंडित जवाहरलाल नेहरू, और तीसरा स्वर्गीय इंदिरा गांधी। यह वह लोग हैं जिन्होंने जमाने को रोशन किया। एसोसिएशन ने केंद्र बिंदु मौलाना आजाद पर रखा है। बुजुर्ग बताते हैं कि कांग्रेस का रामगढ़ में 1940 का अधिवेशन नहीं हुआ होता तो 1947 में देश की आजादी नहीं होती। कांग्रेस का हर अधिवेशन का एक इतिहास रहा है। अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा 1940 के अधिवेशन में दिया गया, और यह अधिवेशन मौलाना आजाद की अध्यक्षता में हुई थी। मौलाना आजाद देश के बंटवारे के खिलाफ थे। गोतिया की लड़ाई कभी खत्म नहीं होती, चाहे वह घर का हो या देश का। आज हम उन सभी महापुरुषों का नमन करता हूं। वहीं एसोसिएशन के सचिव मास्टर उस्मान ने कहा के हमारे एसोसिएशन में 56 स्कूल सदस्य हैं बच्चों के मोटिवेशनल के लिए एसोसिएशन कुछ ना कुछ प्रोग्राम करती रहती है। मौलाना आजाद को केंद्रीय बिंदु मानते हुए आज का यह प्रोग्राम किया गया है। वहीं एसोसिएशन के सहसचिव मसूद कच्छी ने कहा के आज मौलाना आजाद के ऊपर स्पीच कंपटीशन और ग्रुप सोंग कंपटीशन रखा गया है। 10 स्कूल के बच्चे भाग लिए हैं, और हर बच्चा एक से बढ़कर एक स्पीच दिया। हम उन सब स्कूलों को मुबारकबाद देते हैं। हमारे इस लिटिल एंजेल हाई स्कूल में लोअर नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक की पढ़ाई होती है। कार्यक्रम की संचालन रानी तबस्सुम और नीलोफर ने किया। मौके पर सैयद अंसारुल्लाह, मसूद कच्छी, मुजाहिद उल इस्लाम, महताब अंसारी, मोहम्मद अर्श, गुलाम गौस, मास्टर उस्मान, बतौर जज अरीशा मसूद, इस्मत अंबारी, अफीफा परवीन, इनके अलावा राज दिलशाद, शाइस्ता तबस्सुम, सम्बुल फातिमा, नैयर शाहीन, नेहा परवीन, एम बनर्जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button