रांची:झारखंड में पहली बार प्रियंका गांधी का आगमन हुआ,राजधानी रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, आपको बता दें कि
रांची लोकसभा से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय चुनाव लड़ रही हैं। यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही हैं,
यशस्विनी सहाय के लिए आयोजित चुनावी सभा को
संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान ही आपको सारे अधिकार देता है। शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है। आज जनता के सामने महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं।
देश में बेरोजगारी चरम पर
देश में बेरोजगारी चरम पर है। आज शिक्षित युवक बेरोजगार है। अगर इन सबको रोजगार मिल जाए तो हम चीन से मुकाबला कर सकते है। हर चीज महंगी हो गई है। जीएसटी से सभी परेशान है।
बेरोजगारी और महंगाई पर पीएम कुछ नहीं बोलते
चंद्रयान मिशन का क्रेडिट मोदी जी लेते है, लेकिन उस मिशन को पूरा करने वाले इंजीनियर और अन्य लोगों के योगदान का जिक्र नहीं किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी आज आपके सामने आते है तो बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते है।
वोट इंडिया गठबंधन को दीजिए। अपने देश को बचाने के लिए हम सभी एक साथ आएं है। गठबंधन को जिताए। ये देश आपका है।
मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ खरबपतियों के लिए
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश खरबपतियों के लिए चल रहा है। मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ चुनिंदा खरबपतियों के लिए बनाए गए हैं। नए संसद भवन बनाने के लिए करोड़ों का फंड है, लेकिन किसानों और आम आदमी के लिए फंड नहीं है।
वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा लिया
इलेक्टॉरल बॉन्ड की स्कीम निकालकर मोदी सरकार ने बीजेपी के लिए भारी मात्रा में चंदा जमा किया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा लिया। आज हम घबरा रहे है कि हमने कौन सी वैक्सीन लगवाई है, हमारी जिंदगी का अब क्या होगा। मोदी जी ने कौन सी वैक्सीन लगवाई हैं, ये हमें नहीं पता।