रांची:पर्यावरण और सेहत की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने एक दिन साईकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत आज राज्य के कृषिमंत्री बादल ने साईकिल चलाया, वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भी साईकिल चलाया।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हर शनिवार को झारखण्ड की तमाम जनता अपनी दैनिक गतिविधियां साइकिल से करेगी।उन्होंने कहा इस बाबत आम जनता को जारुक भी किया जाएगा।बादल पत्रलेख ने साइकिल भी चलाया।
भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पेट्रोल- डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है
पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि एक ओर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पेट्रोल- डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।ऐसे में आम जनता के लिए कार-मोटरसाईकिल का खर्च वहन करना पहले ही मुश्किल हो चुका है, इसके बावजूद किसी तरह से लोग अपनी जरूरतों के मुताबिक इसका उपयोग कर रहे है,लेकिन पर्यावरणीय संतुलन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन या जब भी मौका मिले,उस दौरान साईकिल चलाने का निर्णय लिया है।
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि राजधानी रांची जैसे शहरोंमें छोटे-बड़े वाहनों का भारी दबाव होता है,ऐसे में साईकिल का उपयोग लोगों को बड़ी सहुलियत प्रदान कर सकता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि समय के हिसाब से आज सभी को खुद को स्वस्थ रखना और पर्यावरण का ध्यान रखना जरूरी हो गया है,वन डे साईकिल जैसे अभियान को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि लोगों की मुश्किलें कम हो सके।