रांची:भारतीय हिन्दी साहित्याकाश की बुलंदियों को छू लेने वाली आधुनिक मीरा कही जाने वाली महादेवी वर्मा के नाम पर देश की चुनिंदा विभूतियों को सम्मानित करने की महती जिम्मेवारी उठाते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने समाज और देश के सामने एक बड़ी मिशाल कायम की है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जीवन के सारे झंझावातों से लड़ते हुए वर्तमान समय की सारी चुनौतियों को चूर करके निरंतर अपने संगीत पथ पर
मीरा की ही भांति बढ़ती रहने वाली झारखंड की मशहूर गज़ल गायिका सुश्री मृणालिनी अखौरी को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित करके संस्था ने झारखंड के संगीत प्रेमियों का मान बढ़ाया है।
बिहार की राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मन्दिर में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया , यह झारखंड के लाखों संगीत प्रेमियों के लिए यह गौरव भरा पल है ।