हजारीबाग (झारखंड): प्रखंड के ग्राम नागी में बीते 16 फरवरी को टेकलाल महतो की पुत्री गायत्री कुमारी के परिजनों ने अपने बेटी की एक अनाथ युवक से विवाह कराया था। जिसके बाद पूरे इलाके में इनदोनों जोड़ियां की काफी हुई, युवती ने अपने प्यार का जज्बे को दिल से निकलकर लोगों को अपने सच्चा प्रेम का ऐहसास दिलाया, उसने कहा था कि सच्चा प्यार करने वाले इंसान बहुत कम ही लोग होते हैं जो दिमाग से नहीं दिल से निभाते है,
हमारे प्रेम मे ऐसे कोई कमियां नहीं रहा और हमने सातो साथ मरने जीने कसमें खाए और साथ रहने का वादा कर लिए। जब इसकी खबर की दहेज मुक्त झारखंड के प्रदेश सचिव विकास कुमार जी को हुआ तो उसने युवती के माता पिता और परिजनों की काफी सराहना की और विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष माही पटेल से आग्रह किए कि जल्द से जल्द इस नवविवाहित जोड़े कि विस्तृत जानकारी प्राप्त कर संगठन को सूचित करें ।
जिसके बाद दहेज मुक्त झारखण्ड संस्था के पदाधिकारियों ने इनके आवास परिसर में जाकर प्रेमी जोड़े को संस्था की ओर से सम्मान पत्र देकर दोनों को सम्मानित किया ।
दहेज मुक्त झारखंड के संस्थापक माननीय डॉ आनंद कुमार शाही जी ने संस्था के ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किये,
दहेज मुक्त झारखंड के प्रदेश सचिव ने कहा की दहेज प्रथा हमारे समाज को ग़मगीन बना रहा है दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा महिलाये
दहेज प्रथा का शिकार हो रहे हैं इसे हमलोगों को साथ में मिलकर जड़ से मिटाने का प्रयाश करेंगे,
विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने कहा कि हमारी संस्था बिना दहेज शादी करने पर उन परिवारों को सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाते हुए समझ से दहेज मिटाने का कार्य कर रही है। गोमिया प्रखंड अध्यक्ष श्री भुनेश्वर महतो ने कहा की हमारी संस्था चौबीस घंटे लोगो को मदद कर रही है,
वही युवती गायत्री कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने पिता के सहयोग से अपने आप को गौरव महशुस कर रही हूं कि मुझे सम्मानित पत्र मिली है और सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद आभार व्यक्त हू इस
मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव अल्पसंखयक इंतेखाब आलम, हजारीबाग जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष पूजा कुमारी, सदस्य रेखा रानी, एडवोकेट मनोज कुमार दुलारी देवी, बिजय कुमार, गायत्री कुमारी, मोहनी देवी, देवंती देवी, गीता देवी, तारा देवी, चमेली देवी सुरशातिया देवी, सीता देवी, बबिता देवी, कुमारी देवी साथ ही दहेज मुक्त झारखंड के कई पदाधिकरी, सदस्यों के आलावा ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।