रांची:झारखंड में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। झारखंड में बीते 24 घंटों में 110 कोरोना संक्रमित मरीजों जान चली गई है। जिसमें अकेले रांची से 60 मरीजों की मौत हो गई है इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 16, रामगढ़ से 8, धनबाद से 7, हजारीबाग से 4, पलामू और गोड्डा से 3 – 3, बोकारो और देवघर से दो – दो, गढ़वा जामताड़ा खूंटी लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 1609, इसके अलावा बोकारो में 305, चतरा में 61, देवघर में 92, धनबाद में 174, दुमका में 106, पूर्वी सिंहभूम में 570, गढ़वा में 140, गिरिडीह में 109, गोड्डा में 137, गुमला में 160, हजारीबाग में 190, जामताड़ा में 72, खूंटी में 116, कोडरमा में 212, लातेहार में 215, लोहरदगा में 96, पाकुड़ में 9, पलामू में 168, रामगढ़ में 262, साहिबगंज में 52, सरायकेला में 83, सिमडेगा में 93 और पश्चिमी सिंहभूम में 121 नए संक्रमित मिले हैं।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 6695680 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 6678083 सैंपल की जांच हुई है इस समय बैकलॉग में 17597 है वहीं अब तक 195844 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 148364 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है अब तक 1888 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 45592 हैं।