1000 स्थानों पर होगा कार्यक्रम
हूल दिवस पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे प्रदेश में 1000 आदिवासी गांव में कार्यक्रम आयोजित कर सिद्धू-कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित कर जीवन के संघर्षो को बताया जाएगा।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उराँव ने बताया की भाजपा के सभी प्रमुख जनजाति नेता अलग अलग स्थानो पर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी राँची प्रदेश कार्यालय ,एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उराँव राँची ग्रामीण ,सांसद सुनील सोरेन दुमका, पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी, मसलिया,पूर्व स्पीकर दिनेश उराँव गुमला पुसो ,पूर्व आईपीएस डॉ अरुण उराँव भरनो,पूर्व मन्त्री हेमलाल मुर्मू भोगनाडीह, पूर्व मंत्री सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी नगर, पूर्व विधायक लक्षमण टुडू जमशेदपुर नगर,जेबी तुबिद चाईबासा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।। इसके अतिरिक्त कई ऐसे जनजाति नेता,सांसद, विधायक अलग अलग स्थानो पर हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तैयारी बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव,मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव,अशोक बड़ाईक,एडवर्ड सोरेन,आरती कुजूर,बिंदेश्वर उराँव,आनंद मुर्मू,प्रेम बड़ाईक,राजेन्द्र मुंडा,शिला मुंडा,सुलेन गाड़ी,रवि मुंडा सहित कई उपस्थित थे।