भाजपा कार्यकर्ता हर काम में रखते हैं पारदर्शिता: बाबूलाल मरांडी
राँची। सांसद संजय सेठ के कार्यालय में प्रगति 2020-21 (रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक रिपोर्ट) पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी, झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक श्री सी. पी. सिंह, हटिया के विधायक श्री नवीन जयसवाल मौजूद रहे। सांसद श्री सेठ ने सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। प्रगति के विमोचन के बाद श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि यहां के सांसद विधायक अपने कामों का लेखा-जोखा जनता को देते हैं। यह पारदर्शिता का बहुत बड़ा उदाहरण है।
वर्तमान समय में राज्य कठिन और विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानकर जो कार्य किया है, वह अद्भुत है। श्री मरांडी ने कहा कि सांसद के द्वारा प्रगति का प्रकाशन पारदर्शी शासन व्यवस्था का उदाहरण है। इस पत्रिका के माध्यम से क्षेत्र की जनता और देश भर के लोग सांसद के द्वारा किए गए कार्यों को जान और समझ सकेंगे।
वही श्री सी. पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह पत्रिका भविष्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो, इस दिशा में सहायक साबित होगी। श्री नवीन जायसवाल ने कहा कि सांसद महोदय के द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका लोकसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इससे हमें विकास कार्यों के अवलोकन का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर अतिथियों ने सांसद द्वारा स्थापित बुक बैंक का भी अवलोकन किया और इसकी प्रशंसा की। सबने यह कहा कि यह बुक में न सिर्फ विद्यार्थियों को प्रेरणा देगा बल्कि समाज को भी प्रेरणा देगा ताकि अन्य लोग भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आ सकें। इस विमोचन समारोह में भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, महानगर के महामंत्री वरुण साहू व बलराम सिंह, संजय जायसवाल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*पत्रिका के विमोचन के उपरांत सांसद श्री सेठ ने कहा कि जिस दिन उन्होंने लोकसभा की सदस्यता का शपथ लिया, यह उनके मन में था कि हर उनकी हर गतिविधि की जानकारी जनता को हो। सोशल मीडिया तो एक बड़ा प्लेटफार्म उनके लिए बना, जहां उन्होंने जनता को अपने हर गतिविधि की जानकारी दी। प्रगति के माध्यम से उन सभी गतिविधियों सेवा कार्यों और विकास कार्यों को संजोने का एक प्रयास किया गया है। ताकि सरकारी गैर सरकारी स्तर पर क्षेत्र की जनता लोकसभा क्षेत्र में चल रही गतिविधियों से वाकिफ हो सके। प्रगति के प्रकाशन का उद्देश्य ना सिर्फ लेखा-जोखा देना है बल्कि प्रगति राँची लोकसभा क्षेत्र के लिए दर्पण साबित हो, यह मेरा प्रयास है।