![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211120-WA0009.jpg)
झरिया: मानवता के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। झरिया थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी बनियाहीर स्थित प्राथमिक विद्यालय झरिया1 के ताला बंद शौचालय में शुक्रवार की देर शाम नवजात शिशु का शव मिला।नवजात के शव की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। नवजात के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। झरिया पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को आता देख आसापास के लोग जुट गए। वही लोगों ने बताया कि विद्यालय में आज छुट्टी था। ताला बंद शौचालय में आखिर बच्चा आया कैसे यह चर्चा का विषय बना हुआ है। झरिया पुलिस ने विद्यालय में काम करने वाली सुशीला देवी व माथी देवी से मामले को लेकर पूछताछ की।महिलाओं ने बताया कि विद्यालय के शौचालय में नवजात शिशु का शव कैसे आया इसकी जानकारी मुझे नही है। विद्यालय की शिक्षिका धनबाद में रहती है। वही झरिया पुलिस ने महिलाओं से विद्यालय के ताले की चाभी मंगवाया। शौचालय का ताला खुलवाकर नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर चली गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को देखने से कुछ घंटे पहले का ही शव लग रहा है। झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।