नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

बंधु तिर्की ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए मांगे वोट

केंद्र में मंत्री जहां से है,वहां जनता बिजली,पानी,सड़क और रोजगार की बुनियादी सवालों से जूझ रहे-बंधू तिर्की

कोडरमा:प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने मंगलवार को कोडरमा के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के लिए वोट मांगे। डोमचांच प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में ढिबरा मजदूरों के बीच ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को हराने की अपील की।ढोढाकोला चौक पर ढिबरा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 20-25 साल से जिन्होंने इस क्षेत्र की जनता से वोट लिया, उस क्षेत्र के लोग ढिबरा चुनने-बेचने के वैध अधिकार से भी वंचित है।यह भाजपा के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में भाजपा से विधायक और सांसद है।केंद्र में मंत्री भी है, इसके बाबजूद कोडरमा की जनता बिजली, पानी, सड़क और रोजगार की बुनियादी सवालों से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों ने ढिबरा को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन मजदूरों की लड़ाई को भाजपा की केंद्र सरकार ने लिथियम के नाम पर ढिबरा नीति पर रोक लगाकर नाइंसाफी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ढिबरा की लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क पर उतर कर लड़ी है। उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों समेत गरीब-गुरबों और दलित-आदिवासियों की आवाज विनोद सिंह ने उठाई है। ईमानदारी और सादगी के मिसाल विनोद सिंह कोडरमा ही नही झारखण्ड में संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते है। श्री तिर्की ने कहा कि गांव कस्बो में बदलाब का नारा बुलंद हो रही है। उन्होंने कोडरमा के लोगों से अपील किया कि तन मन धन से सहयोग कर विनोद सिंह के चुनाव चिन्ह तीन तारा पर बटन दबाकर जीत सुनिश्चित कराए। मौके पर मौके पर राजकिशोर सिंह,संजय यादव,इस्लाम खान,कलीम अंसारी,बिनोद यादव, रवि कुमार, ढोढाकोला मुखिया सीता देवी,उप मुखिया रामु सिंह,जानपुर मुखिया मंसूर अंसारी,जानपुर पंसस मो अख्तर,बिनोद साव,पूर्व पंसस कलीम अंसारी,माइका गर्ल शमां प्रवीण, विकास सिंह, राजू अंसारी, संतोष सिंह, राजकिशोर सिंह, सोनिया देवी, फुलमतिया देवी, रथिया देवी, बुधनी देवी, कौशल्या देवी,अन्नपूर्णा देवी समेत ढिबरा मजदूर और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button