नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

झारखंड की कला संस्कृति और परंपरा को मुख्यमंत्री संजीदगी से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं-बंधु तिर्की

रांची:विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बंधु तिर्की ने पर्यटन,कलासंस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग द्वारा पेश बजट के पक्ष में बोलते हुए कहा झारखंड की प्राचीनतम कला,संस्कृति, भाषा,परम्परा एवं साझा संस्कृति का स्वर्णिम इतिहास रहा है, जो यहां की कला,साहित्य,संस्कृति एवं दिन प्रतिदिन के जीवन मे स्पस्ट रूप से देखा जा सकता है।यहाँ के लोकगीतों और लोक कलाओं में सभी धर्मों और विचारधारा के लोगों के उदगार मौजूद हैं जो कि झारखण्डी जीवन मे समाहित है। इसी को आगे बढ़ाते हुए राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री द्वारा नए-नए योजनाओं से इसे साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
झारखण्ड प्रदेश में समुराई टेटे,महेंद्र सिंह धोनी,सुबोध महतो, सावित्री पूर्ति, अल्मा गुड़िया के अलावा लोकगीत कलाकार मुकुंद नायक, मधु मंसूरी,मोनिका मुंडू,जानकी देवी, क्षितिज राय, महावीर साहू,आजाद अंसारी,पदम श्री स्वर्गीय श्यामाचरण पूर्ति, स्वर्गीय केदारनाथ साहू, स्वर्गीय किरण प्रसाद सिंहदेव,पदम श्री सुदेंद्र सिंहदेव, पदम श्री मकरध्वज दरोगा, स्व गोपाल चंद्र दुबे,पदम श्री सचधर आचार्य,पदमश्री जलपुरुष पाड़हा राजा सिमोन उरांव जी आदि महान लोगों ने झारखंड का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है यहाँ की साझा संस्कृति परंपरा पर विश्वास करती है राज्य के मुख्यमंत्री संजीदगी से इन चीजों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button