नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

रांची में बाइकर्स का तांडव,युवक से मोबाइल छिनतई कर फरार हुए बाइक सवार अपराधी

रांची: राजधानी रांची में दो बाइक सवार अपराधियों ने 21 साल के युवक से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गए। छिनतई की प्राथमिकी लालपुर थाना में रामेश्वरम कॉलोनी बरियातू निवासी शुभम कुमार ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुभम 14 अप्रैल की दोपहर 2.15 बजे अपने ऑफिस मारु टॉवर कांके से घर की ओर से जा रहा था। उसी दौरान एक काले रंग की आर-15 बाइक से दो युवक आए और उनमें से एक ने उसका मोबाइल सिद्धो कान्हू पार्क के पास छिन लिया। फिर मोरहाबादी की ओर भाग निकले। शुभम ने शोर मचाया लेकिन वे इतनी रफ्तार में भागे की उन्हें कोई पकड़ भी नहीं पाया। शुभम उनकी गाड़ी का नंबर भी नहीं देख पाया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button