नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधनबादराजनीति

कांग्रेस के संगठन की मजबूती की खुली पोल,प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में कांग्रेसियों ने किया हंगामा,कुर्सी के लिए हुआ बवाल

मंत्री बादल और बड़े नेताओं के नसीहत के बाद भी कार्यकर्ता करते रहे हल्ला

धनबाद:प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर आज पहली धनबाद पहुंचे। संगठन को मजबूत करने और कांग्रेसियों को एकजुट करने के उद्देश्य से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के अभीनंदन के लिए के बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हाल में स्वागत समारोह रखा गया था। जहां जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। समारोह स्थल पहुंचने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और उनके साथ गए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अंदर मंच तक ले गए। दोनों नेताओं के मंच पर बैठने के बाद कई स्थानीय नेता मंच में बैठे। इसी बीच कांग्रेस नेता मनोज सिंह भी मंच पर चढ़े। उन्हेें देखते ही नीचे बैठे कुछ कांग्रेसी हल्ला करने लगे। और धीरे धीरे पूरा हॉल में हो हंगामा होने लगा। इसके बाद कार्यकर्ता दो हिस्सों में बंट कर एक दूसरे से तू-तू, मै-मै करने लगे जिससे पूरा स्वागत समारोह हंगामा में बदल गया। मंच से खड़े होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेता और कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने की नसीहत देते रहे। लेकिन कांग्रेसी कहां सुनने-समझने वाले थे। उनका हंगामा जारी रहा। हंगामा के दौरान कौन क्या बोल रहा है किसी को सुनाई नहीं पड़ रहा था। स्वागत समारोह ने संगठन की मजबूती की खोल दी पोल
संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दावे की पोल धनबाद के कांग्रेसियों ने खोल कर रख दी है। प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के मंत्री और बड़े कांगे्रस नेताओं के सामने हुए हो-हंगामा यह बता दिया कि धनबाद के कांग्रेसी एकजुट नहीं है। और आपस में मिलकर साथ नहीं चलने वाले है। धनबाद पहुंचे बड़े नेताओं के सामने अपना चेहरा चमकाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एक दूसरे को पीछे छोड़ने के चक्कर में लगे रहे। जिससे स्वागत समारोह हंगामा समारोह में बदल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button