नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव पहाड़ में फेका

भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लादी गांव पहाड़ के किनारे सरना पाकरटांड ईंट भट्ठा के पास एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के सिर और दाईं जांघ में चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।

पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा महिला की पहचान करवाने में जुटी हुई है। महिला की उम्र 60-65 वर्ष मानी जा रही है। महिला ने पीली रंग की साड़ी पहन रखी थी। सुबह जब मवेशी चराने वाले लोग इस ओर आए तो उन्होंने ही शव सबसे पहले देखा। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button