नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भेजा नोटिस,2 मई को उपस्थित होने का आदेश

रांची: दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजा गया है। राजेश ठाकुर ने स्वीकार किया कि कल शाम उन्हें दिल्ली पुलिस का नोटिस मिला है। इस नोटिस में ट्विटर पर वीडियो अपलोड करने वाले मोबाइल,लैपटॉप या कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए 2 मई को उपस्थित होने को कहा है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अपनी हार की घबराहट को देखकर अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है बिना जांच पड़ताल किए दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है
उन्होंने कहा कि इस तरह का नोटिस भेजने के पहले दिल्ली पुलिस को सभी तथ्यों के बारे मे पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button