नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

महागामा विधायक के प्रयास से बदलने लगा प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर और सरोवर का स्वरूप

सरोवर सौंदर्यीकरण कार्य नवरात्र तक पूर्ण करने का लक्ष्य

न्यूजरूम:महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के प्रयास से दशकों बाद प्राचीन दुर्गा और शिव मंदिर परिसर का स्वरूप बदलने लगा है। शारदीय नवरात्र तक पूरे परिसर को सुंदर आकार देने के लिए कार्य जारी है। जबकि मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाया एवं खराब जलमिनार को दुरुस्त किया गया है। समय-समय पर विधायक कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दे रहीं हैं।

*गंदगी से भरा था सरोवर, अब हो रहा सौंदर्यीकरण कार्य*

दुर्गा एवं शिव मंदिर परिसर से सटे हुए सरोवर की स्थिति वर्षों से दयनीय थी। पूरे परिसर में गंदगी और सरोवर की सफाई नहीं होने से गाद जमा हो गया था। इसकी स्थिति से महागामा विधायक अवगत थीं। महागामा विधायक चुने जाने के उन्होंने नगर पंचायत महागामा से जनहित में महागामा दुर्गा मंदिर के समाने के पोखर का जीर्णोद्धार, छठ घाट सुन्दरीकरण एवं तालाब के चारों ओर वाकिंग ट्रैक, चेयर सहित चेंजिंग रूम का निर्माण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई हेतु आग्रह किया।तब इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ।हालांकि कोरोना महामारी के कारण कार्य में विलंब हुआ। लेकिन जीवन सामान्य होने के उपरांत नगर पंचायत से स्वीकृति प्राप्त कर करीब एक करोड़ की राशि से यह कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है। शारदीय नवरात्र से पूर्व मंदिर परिसर और सरोवर को सुसज्जीत करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button