नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधनबादबिज़नेस

पुराने चार पहिया वाहन शोरूम में लगी आग,कई वाहन जलकर हुआ राख

धनबाद : बाघमारा के बरोरा थाना अंतर्गत जमुवाटाड़ स्थित पुराने चार पहिया वाहन शौरूम में मंगलवार सुबह को अचानक आग लग गया।आगलगी में आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर राख हो गए।शोरूम संचालक को लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

हालांकि नुकसान का आकलन शौरूम संचालक के द्वारा नही किया गया है।आग लगने की सूचना मिलने पर संचालक शौरूम पहुचे, अपने शोरूम स्टाफ तथा स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल वाहन को सूचना दिया गया लेकिन दबकल वाहन के मौके पर पहुचने से पहले सभी वाहन जलकर राख हो गया था।आग लगने पर मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गया था।

वहीं शौरूम संचालक सतेंद्र कुमार ने कहा आग लगने की वजह शार्ट सर्किट नही हो सकता है।शार्ट सर्किट कभी भी होता था तो उससे पहले ही बिजली ट्रिप हो जाता था।शार्ट सर्किट नही हो इसका पूरा व्यवस्था वह करके रखे थे।आग लगने का कारण कुछ ओर हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।सीसीटीवी फुटेज स्टोर करने वाला मशीन भी आग में जल गया है।टेक्निकल के लोग आने पर सीसीटीवी जांच पर पता कुछ चल पाएगा।आग लगने की सूचना गार्ड के द्वारा उन्हें मिला।सूचना पर शौरूम पहुचे।दमकल,पुलिस को 100 तथा 102 में कॉल किये लेकिन यह कोई काम का नही है।खुद से लोगो की मदद से आग पर काबू पाए।आधा दर्जन वाहन जल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button