रांची:राजधानी समेत पूरे राज्य में 6 अप्रैल तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। जमशेदपुर का पारा 40.9 डिग्री तो गोड्डा का 39.9 डिग्री पर है। रांची में गर्म हवाओं के थपेड़े ने परेशान करना शुरू कर दिया है। अप्रैल के शुरू होने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का कहर भी शुरु हो गया है। सुबह से निकली तीखी धूप दोपहर होते-होते और तल्ख हो गई। हालांकि, अब मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक पारे में कुछ गिरावट के आसार नहीं जताए हैं, पूरे अप्रैल महीने में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।