नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

देश की सबसे विफल सरकार है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए होगा उलगुलान,भ्रष्टाचार और निकम्मी हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक होगा घेराव

रांची:सचिवालय घेराव के पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कारण राज्य की स्थिति भयावह है। साढ़े तीन करोड़ जानता त्रस्त है। युवा, नौजवान, बेरोज़गार, महिला,किसान, पिछड़ा, दलित आदिवासी परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि निकम्मी सरकार के ख़िलाफ़ सचिवालय घेराव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। आंदोलन से हेमंत सरकार घबराई हुई है। धनबाद, खूँटी समेत कई ज़िलों में भाजपा के कार्यकर्ताओं और बस मालिकों को लोकल थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी धमका रहे हैं किंतु भाजपा के लोग डरने वाले नहीं हैं। अहिंसक आंदोलन में झारखंड प्रदेश के सभी ज़िलों से हज़ारों हज़ार लोग शामिल होने के लिए आने वाले हैं। आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ता व प्रदेश की आम जनता, युवा, नौजवान, बेरोज़गार, महिला, किसान, दलित, पिछड़ा, आदिवासी शामिल होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता या नौकरी नहीं तो राजनीति से संन्यास की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री ने अब तक मात्र 537 नौकरी दिया है। नौकरी माँगने पर हेमंत सरकार के इशारे पर युवाओं को लाठी से पीटा जा रहा है। प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय दर से दोगुना हो चुका है। जबकि 327000 हज़ार पद रिक्त पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग में 73% पद , कृषि विभाग में 72% पद, ग्रामीण विभाग में 73% पद रिक्त है। रजिस्टर्ड बेरोज़गारों की संख्या 2019 के तुलना में 8 गुना बढ़कर 85122 से बढ़कर 676855 हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियत में खोंट है। नौकरी देना सरकार के नियत में नहीं है।

उन्होंने कहा कि 385300 ग्राम आवास की स्वीकृति होने के बावजूद मात्र 41000 आवास ही बन पाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 85400 है जबकि देश में 1.97 लाख प्रति व्यक्ति है। तीन वर्षों में लगभग डेढ़ लाख से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गये हैं। बहन बेटियों की इज्जत तार तार किया जा रहा है। प्रत्येक दिन हत्या का प्रतिशत भी देश के आँकड़े से कहीं ज़्यादा है। नक्सल घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बिचौलियों के लिए सरकार कार्य कर रही है। पूरे देश की सबसे निकृष्ट सरकार हेमंत सरकार है। राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति है। अधिकारियों के यहाँ छापे पड़ने पर जेएमएम, कांग्रेस और राजद के पेट में दर्द हो रहा है।
सरकार तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक के कारण विशेष लोगों को, अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे संताल परगना की डेमोग्राफिक चेंज हो गया है। हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता शुरू करने से पूर्व घेराव से संबंधित सरकार के ख़िलाफ़ प्रचार वाहन हेतु एक गीत लॉंच किया। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button