रांची:झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और बिक्री का काला कारोबार तेजी से जारी है।ताज़ा मामला राजधानी के सबसे पॉश इलाका डोरंडा /एयरपोर्ट थाना अंतर्गत हुंडरू मौजा के थाना संख्या 224 के खाता- 280,प्लाट- 621,634,638 का है,जहां तेजी से सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा जारी है।
प्रशासन के नाक के नीचे सरकार की संपत्ति की लूट
आपको बताते चले कि सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध बंदोबस्ती के खेल को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। गैरमजरूआ जमीन की संदिग्ध जमाबंदी से संबंधित अभिलेखों की पुनः गहन जांच करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिया है,लेकिन प्रशासन के नाक के नीचे सरकार की संपत्ति की लूट का सिलसिला जारी है।इसके इलावा इस इलाके में जमीन पर वर्चस्व के खेल को लेकर हत्याए भी होती रही हैं।