नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

आदिवासी विरोधी गूंगी – बेहरी झारखंड सरकार – आशा लाकड़ा

गिरिराज सेना समाज हीत में बेहतर कार्य कर रही , हमेशा रहेगा सहयोग

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि के आवास पहुंचीं रांची की मेयर ‌महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी विरोधी गूंगी – बहरी झारखंड सरकार सो रही है। भ्रष्टाचार अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। आज झारखंड में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर लगातार कार्य कर रहे है ‌। उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और राम जन्मभूमि के बारे में विस्तार पूर्वक कहीं। महापौर आशा लकड़ा ने गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि का समाज में किऐ जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें कभी भी जरूरत पढ़े तो वह हर संभव सहयोग करने की बात कही। उन्होंने युवाओं की फौज देख कर कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति। मौके पर गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि रांची के महापौर दीदी आशा लाकड़ा ने असहाय निर्धन व गरीब परिवार के साथ-साथ रांची में किऐ गये , विकास कार्यों का जितना भी सराहना किया जाए आज वह कम होगा। महिला आत्म निर्भर बने इसके लिए लगातार संगठन कार्य कर रही है। महिलाओं को गिरिराज सेना द्वारा लगातार सिलाई मशीन दे रही है। भविष्य में 500 सिलाई मशीन और वर्तमान में 12 जिलों में निशुल्क रक्त देने का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले महापौर आशा लकडा को गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि, महिला मोर्चा के महामंत्री संपा एलिस राजू ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। बाद में महापौर आशा लकड़ा ने 119 साल पुराना पंडित हाता शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर माथा टेका। मौके पर गिरिराज सेना के सज्जन देवी ,चमन लाल राज सोनी, प्रेम लाल साव, शंकर सिंह ,मुकेश साव, सुमित पोद्दार , आलोक साव, टिंकू सोनार, विजय ठठेरा सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button