रांची:भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. राजमहल में झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा के खिलाफ ताला मरांडी को टिकट दिया गया है. बाकी सभी सांसदों के टिकट बरकरार रखे गए हैं. जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं.
राजमहल से ताला मरांडी
दुमका से सुनील सोरेन
गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
रांची से संजय सेठ
जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो
सिंहभूम से गीता कोड़ा
खूंटी से अर्जुन मुंडा
लोहरदगा से समीर उरांव
पलामू से वीडी राम
हजारीबाग से मनीष जायसवाल