![नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ उबाल,रांची में पुतला फूंका गया](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/04/11-8.jpg)
रांची:पैगम्बर ए इस्लाम का अपमान करने वाले नरसिंहानंद सरस्वती का विरोध तेज हो गया है। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पुरानी रांची अखाड़ा चौक में पहुंच कर जम कर नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ नारे बाजी की। बता दे कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक विवादित बयान दिया था
डासना के पुजारी यती नरसिंहानंद सरस्वती ने दिल्ली प्रेस क्लब में अपने भाषण में मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के विषय में गलत व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर उनकी शान में गुस्ताखी की है, जिसे मुस्लिम समुदाय काफी नाराजगी दिखाई दे रही है लोगों में आक्रोशित होकर सड़क पर उतर कर नाराजगी जाहिर की जा रही है उनके खिलाफ सड़कों पर पुतला दहन किया जा रहा हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारत सरकार से अपील की है कि उनका अरेस्टिंग करने मांग की है।