नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

पिंक आटो चालकों को सम्मानित किया गया

रांची:राँची महानगर प्रोफेशनल कांग्रेस व नर्व एंड माइंड के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानसिक समीक्षा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। शिविर में इंटरनेशनल वीमेंस डे पर पिंक आटो महिला चालकों को सम्मानित किया गया।

महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस वीमेंस शेप्टी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा

इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस वीमेंस शेप्टी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंन कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
रांची महानगर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि महिला दिवस समाज को यह एहसास दिलाने के बारे में है कि प्रत्येक व्यक्ति को अलग तरीके से काम करना होगा
सचिव कोमल कृति ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की जरूरत है ताकि महिलाओं को रोजगार, अधिकार, शिक्षा का समान अवसर मिल सके।

इस अवसर मुख्य रूप से डॉक्टर सुयश सिन्हा ,अभिनय बक्शी, कोमल कृति, निशा मिश्रा, राजीव चौरसिया, मोहसिन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button