![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/02/987898789.jpg)
रातू।थाना क्षेत्र के तिलता रिंगरोड स्थित गोविंदनगर नेहा सीमेंट एजेंसी के पास अपराधियो ने रातू अंचल के हल्का 5 के राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी है। पुलिस ने उसे रिम्स ले गयी है। वही अपराधी गोली मारने के बाद फरार हो गये। घटना शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अपराधियो की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।