नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

संजय सेठ बने केंद्रीय मंत्री, रांची में खुशी की लहर

रांची:झारखड़ की राजधानी रांची के लिए बड़ी खबर है,रांची लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल करने वाले संजय सेठ को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है,

आज राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली। इस बार झारखंड से बीजेपी सांसद संजय सेठ को मोदी भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला है।

40 वर्षो से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं

संजय सेठ पिछले 40 वर्षो से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और बीजेपी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता दिखती हैं। हालांकि बाबूलाल मरांडी के बीजेपी छोड़ने के बाद कुछ महीनों के लिए संजय सेठ पार्टी छोड़ कर उनके साथ चले गए, लेकिन वापस आने के बाद बीजेपी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

आपातकाल और अन्य आंदोलन में कई बार गिरफ्तारियां हुई

रांची लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव में सफलता हासिल करने वाले संजय सेठ 1992 में लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के दिन ही गिरफ्तार हुए और 25 दिनों तक रांची जेल में रहे। इससे पहले आपातकाल और विद्यार्थी जीवन में आंदोलन में कई बार गिरफ्तारियां हुई। विदेशी गेहूं आयात के समय जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। वर्ष 2013 के जनवरी महीने में पार्टी के कार्यक्रम के तहत 7 दिन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहे। इसके अलावा रांची, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू और दुमका के लोकसभा और विधानसभा प्रभारी के रूप में भी उन्होंने काम किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रादेशिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी में 2 बार कार सेवा, एकता यात्रा, वोट क्लब रैली, मुंबई अधिवेशन, इलाहाबाद में मोर्चा सम्मेलन, रांची-पटना में विधानसभा घेरो आंदोलन सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।

1980 में भाजयुमो से जुड़े, महामंत्री बने

1976 में कानपुर छात्र संघ के चुनाव में डीएवी कॉलेज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चुनाव लड़ा और विजयी रहे। 1980 में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची नगर के महामंत्री बने। 1981 में भाजयुमो के रांची नगर अध्यक्ष, 1986 में रांची भाजपा के वरीय उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, 1990 में बीजेपी रांची अध्यक्ष, 1997 में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री, 2001 में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, 2003 में रांची महानगर के अध्यक्ष, 2009 में प्रदेश प्रवक्ता और 2013 में नमो मंत्र झारखंड के संयोजक रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button