नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

रांची में दो लोगों की हत्या कर शव सड़क किनारे फेका,इलाके में सनसनी

राँची:राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर दो लोगों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के टन टन टोली रिंग रोड के पास की है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतकों की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के सूरशाह और मसमानों गांव के रहने वाले आरिफ और नान्हू के रूप में हुई है।इनमें से एक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। वहीं उसके हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं। यहां ओवर ब्रिज के निकट रिंग रोड में दो युवकों का शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धुर्वा व नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि दोनों थाना प्रभारियों के पहुंचने के बाद जांच करने के बाद पता चला कि नगड़ी थाना क्षेत्र का मामला है। नगड़ी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button