नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडमौसमरांची

रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी का भीषण प्रकोप,आज से लू का येलो अलर्ट

रांची:दो दिन मौसम सुहाना रहने के बाद बुधवार से राज्य में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. सूर्य की तपिश अगले पांच दिन यानी 29 अप्रैल तक लगातार बढ़ते रहने की आशंका है. इस दौरान दो से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान में उछाल आएगा. पूरे राज्य में गर्म एवं पछुआ हवाएं और सूर्य की तीखी किरणें आम लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी.
मौसम विभाग ने इस दौरान 14 जिलों में लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने रांची-खूंटी समेत 14 जिलों के लिए 25 से 28 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है.

12 जिलों का तापमान 40 के पार चला गया है

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 28
अप्रैल तक झारखंड के 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी हुआ है. इन जिलों में रांची और खूंटी के अलावा सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़,
लू का येलो अलर्ट
खास बातें
• अधिकतम तापमान में दो से
चार डिग्री तक उछाल आएगा
• पूरे राज्य में पछुआ हवा लोगों
की परेशानी बढ़ाएगी
गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, बोकारो, रामगढ़ और धनबाद शामिल हैं. इस बीच संताल और कोल्हान प्रमंडल में अधिकतम तापमान के 45 डिग्री या इससे ऊपर जाने की आशंका है. राज्य में सतही स्तर पर पछुआ हवाएं निरंतर चल रही हैं.
मौसम साफ व शुष्क रहने के
कारण धूप की तपन गर्मी बढ़ा रही है. पलामू व आसपास के इलाकों को छोड़कर कोल्हान, संताल परगना में कहीं-कहीं गर्म हवाओं का प्रकोप रहा. सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 44.1 डिग्री रहा. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का पारा 43.7 व पाकुड़ सरायकेला का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है. रांची का पारा 37.4 डिग्री रहा. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button