![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211204-WA0028-1.jpg)
रांची:हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात नौ बजे की बतायी जा रही है। मृतक का नाम मो मोजाहिद आलम है और वह लाह फैक्ट्री रोड में रहता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग,हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शाहीद लंगड़ा नदी ग्राउड का रहने वाला है।