नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधार्मिकरांचीसेहत

रांची के छठ घाटों पर आज और कल विशेष वैक्सीनेशन कैम्प, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

उपायुक्त, रांची छवि रंजन के निदेश पर सभी छठ घाटों पर वैक्सीनेशन कैम्प ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन की होगी व्यवस्थाकेवल आधार कार्ड लेकर लोग करा सकते हैं अपना वैक्सीनेशन

रांची:रांची के विभिन्न छठ घाटों में कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था होगी, रांची वासी इन छठ घाटों पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। उपायुक्त रांची छवि रंजन के निदेशानुसार रांची जिला के सभी छठ घाटों पर विशेष कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जा रहा है।

10 और 11 नवंबर को विशेष कैम्प

छठ घाटों पर आज 10 नवम्बर और 11 नवम्बर 2021 को जिला प्रशासन रांची द्वारा कोरोना का टीका लगाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। 10 नवंबर 2021 को घाटों पर दोपहर से जबकि 11 नवंबर 2021 को सुबह से वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी।

आधार कार्ड लाना अनिवार्य

छठ घाटों पर विशेष टीकाकरण कैम्प में लोग केवल अपना आधार कार्ड लाकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। इन विशेष वैक्सीनेशन कैम्पों में ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। सभी लोगों का आधार कार्ड के आधार पर ही कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button