नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी : सुप्रिया श्रीनेत

रांची:कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं, तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होंने अपना वजूद खत्म कर लिया। वह बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते। गरीबी पर बात नहीं करते। पीएम कहते हैं कि क्या सब लोग गरीब हो जायें। हमने तय किया कि समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा की। किसान, श्रमिक, स्टूडेंट, महिलाओं से मिले। उनकी अपेक्षाएं, उम्मीदों, समस्याओं को सुना। ये न्याय यात्रा उसी का फलसफा है। मणिपुर से मुंबई दूसरा सफर किया। वह दो बार गये, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं गये। 12 महीने से मणिपुर जल रहा है। उन्होंने लोगों से मिल कर जाना कि उनकी तकलीफ क्या है।
किसान, श्रमिक, युवा, महिला न्याय की बात करते हैं। 45 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी है। युवाओं को पकौड़ा तलने के लिए कह दिया। गैस और तेल महंगा हो गया। युवा पकौड़ा भी कैसे तलेगा। हम युवाओं को 30 लाख रिक्त पदों पर 15 अगस्त से नियुक्ति शुरू करेंगे। पहली नौकरी पक्की होगी। डिप्लोमा और डिग्रीधारी एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। पेपर लीक हो जाता है। आठ साल मेहनत करते हैं। उम्र निकल जाती है। हम ऐसा कड़ा कानून बनायेंगे कि पेपर लीक करने वालों की हाड़ कांप जायेगी। ठेके पर नौकरी की गलत परंपरा शुरू हुई है। देश की रक्षा और सुरक्षा भी ठेके पर है। सियाचीन की ठंड से राजस्थान की गर्मी तक में देश की सुरक्षा में लगे जवानों को चार साल की नौकरी का औचित्य क्या है। अग्निवीर योजना तत्काल खत्म होगी। पहले जैसी व्यवस्था बहाल होगी।
देश की आधी आबादी जूझ रही है। कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है। जीएसटी लगा कर गैर वाजिब टैक्स वसूला जा रहा है। आधी आबादी को पूरा हक देने के लिए नयी सरकारी नौकरियों में लड़कियों को 50 फीसदी आरक्षण देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button