नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

लापता युवक का मिला शव,हत्या की आशंका

रांची:राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के रांची नर्सिंग होम के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हो गई है। यह शव राजधानी के सदर इलाके से 3 दिन पहले लापता आलोक कुमार उर्फ कान्हा का है। आलोक होली के एक दिन पहले से ही घर से लापता था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे।

आलोक का शव रांची के सदर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के पास मिला। शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह शव से दुर्गंध आ रही थी, तब लोगों को पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आलोक का शव देखकर ऐसा लगा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले ही हो गयी होगी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button