नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडदेश-विदेशरांची

रांची से 164 यात्री को लेकर मुंबई के लिए उड़े विमान से टकराया पक्षी,पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। रांची से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक आफ करते ही एक चील से टकरा गई। विमान में 164 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए। चील से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की। विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है।

कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और लगभग 5:15 बजे यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

एयरपोर्ट के पास ही मांस मछलियों की दुकानें हैं जहां अमूमन हर साल विमान और पक्षी के टकराने की ख़बरें आते रहती हैं, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद ये दुकानें बदस्तूर चालू हैं। जिसकी वजह से पक्षी वहीं आसपास मंडराते रहते हैं। अगर जल्द ही इस पर विचार नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button