नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

शौच करने गयी युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची महिला थाना

धनबाद : जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के चासनाला बी टाइप की रहनेवाली युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। घटना के बाबत पीड़ित युवती का कहना है कि वह शुक्रवार की दोपहर घर के पास झाड़ियों में शौच करने गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद एक विवाहित पुरुष आशीष कुमार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए बलियापुर थाना पहुंचा तो वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने युवती और उसके परिजन को धनबाद महिला थाना भेज दिया।

वहां पहले से मौजूद आरोपी आशीष कुमार सिंह ने जबरन उसे घसीट कर जंगल में ले गया

महिला थाना में मौजूद पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जब वह शौच करने पास के ही झाड़ी में गई थी, तो वहां पहले से मौजूद आरोपी आशीष कुमार सिंह ने जबरन उसे घसीट कर जंगल में ले गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़ित युवती ने हो-हल्ला किया, तो उसके भाई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद वह लोग मामले की जानकारी देने पुलिस की शरण में आए हुए है।

वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी आशीष कुमार सिंह पूर्व में भी एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद समाज के लोगों ने दबाव बनाकर उस लड़की की उससे शादी करा दी। जिससे वर्तमान में आरोपी को दो बच्चे भी है। आरोपी पेशे से ऑटो चालक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button