नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineजमशेदपुरझारखंड

टाटा रेलवे फुट ओवर ब्रिज के नीचे ब्रिज लॉन्चिंग के दौरान ट्रेक्शन तार टूटा,5 मजदूर गिरे, दो गंभीर, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर:टाटानगर रेलवे फुटओवर ब्रिज के नीचे बृज लॉन्चिंग का काम चल रहा था इसी दौरान रेलवे के टाटा टावर चक्रधरपुर टावर और चीनी टावर के रेल कर्मचारी ट्रेक्शन रिपेयर गाड़ी के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे इसी दौरान ट्रेक्शन तार टूट गया और 5 कर्मचारी नीचे गिर गए। इस घटना के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें रेलवे की गाड़ी से टाटा मोटर्स अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जबकि तीन आंशिक रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक मंडल विद्युत अभियंता टी आर डी टाटा मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बताया जाता है कि घायलों में चक्रधरपुर टावर के अजय कुमार प्रधान और सनातन मुर्मू की हालत गंभीर है। जबकि उमेश ठाकुर तपन कुमार तिवारी और सिंकू कुमार आंशिक रूप से घायल हैं। ब्रिज के नीचे लॉन्चिंग का काम अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button