नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

निबंधन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो युवक गिरफ्तार

दोनों युवक रांची के हरमू बायपास के शिवदयाल नगर के रहने वाले

दुमका: कुशमाहा चिकनिया पंचायत में बीओसीडब्ल्यू में निबंधन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से अधिक राशि की वसूली की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहम्मद अकीक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें निबंधन कार्ड बनाने के नाम पर अधिक राशि की वसूली करने वाले रांची के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम आशुतोष रंजन और चंदन कुमार हैं। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहम्मद अकीक ने जरमुंडी थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपी युवक रांची के हरमू बायपास रोड स्थित शिवदयाल नगर के रहने वाले हैं। पुलिस को दिए आवेदन में प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि बीडीओ फुलेश्वर उरांव की शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने निबंधन कार्ड बनाने के लिये तय मानदंड से अधिक रुपये की वसूली की जांच की थी। दोनों युवक कुशमाहा चिकनिया पंचायत में निबंधन कार्ड बनाने के लिए 110 रुपये के बदले 270 रुपये की वसूली कर रहे थे। बीडीओ ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ा और पंचायत कार्यालय कक्ष में बैठाकर रखा। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल •भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button