झारखंड
केंद्रीय मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खूंटी से किया नामांकन
खूंटी:केंद्रीय मंत्री एवं खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, लोकसभा के प्रभारी रविंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित कई नेता मौजूद थे।