नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडमौसमरांची

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन झारखंड में बारिश के आसार,बढ़ेगी ठंड

रांची:झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है. जिसके कारण कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 फरवरी से मौसम में बदलेगा जो 5 फरवरी तक जारी रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. 2 फरवरी को जहां आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं 3 फरवरी को बारिश की प्रबल संभावना है. इसे लेकर मौसम केंद्र झारखंड के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण राज्य में ठंड के फिर से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 5 फरवरी के बाद से तापमान में वृद्धि और मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है.

झारखंड में बारिश के असर से ठंड के बढ़ने का अंदेशा है. कई जिलों में दिन में ठंडी हवा चलेगी जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

तापमान को देखें तो डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा में 08.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 10.2, जमशेदपुर में 11.6 डालटेनगंज 9.9 बोकारो 8.6 चाईबासा में 11.0 देवघर में 9 .8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 25.7 जमशेदपुर में 27.5 डालटनगंज में 28.4 बोकारो में 25.5 चाईबासा में 28.4 और देवघर में 25.5 रिकॉर्ड किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button