नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडमौसमरांची

रांची सहित पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी,आज और कल वज्रपात के साथ होगी बारिश,बढ़ेगी ठंड

रांची:राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में फिर से बारिश के आसार हैं,रांची सहित पूरे राज्य में आज और कल बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र रांची ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया। इसके तहत आज 9 जनवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 10 फरवरी उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। बारिश के दौरान मेघ गर्जन और व्रजपात की भी संभावना जताई गई।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

राजधानी सहित राज्यभर में बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का 28 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रहा। 2 दिनों की बारिश के बाद रांची में भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 9 और 10 फरवरी को रांची के न्यूनतम तापमान 14 फिर 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 11 और 12 जनवरी को 10 फिर 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button