नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
बिहार

खैनी मांगने पर युवक की हत्या,खूब बरसे लाठी-डंडे,एक की मौत 4 घायल

खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया था

न्यूजरूम: बिहार से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर युवक की हत्या कर दी गई है। और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button