रांची:टुपुदाना ओपी पुलिस ने बीती रात बालसिरिंग के रहने वाले रतन कुमार गुप्ता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहता था बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था, कुछ देर बाद घर वालों ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। मृतक नशे का आदि था, घर आने के बाद उसके घर वालों से झगड़ा होता रहता था, कल भी वह रात नौ बने घर आया उसके बाद मां से बहस करने के बाद अपने कमरे में चला यगा थोड़ी देर बाद मां ने कमरे में झांका तब देख की वह फंदे से लटक रहा है। उसके बाद रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी पा कर पुलिस पहुंची और जायजा लिया। इस संबंध में टुपुदाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।